{"_id":"628279898c97ca01c0473cd3","slug":"saharanpur-news-two-friends-drowned-in-eastern-yamuna-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे दो दोस्त डूबे, गोताखोरों ने दोनों के निकाले शव, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पूर्वी यमुना नहर में नहा रहे दो दोस्त डूबे, गोताखोरों ने दोनों के निकाले शव, परिवारों में मचा कोहराम
Mon, 16 May 2022 11:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 May 2022 11:10 PM IST
सार
पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गंगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान के गांव नैनखेड़ा निवासी दो युवकों की रेडी मिलकपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उनके साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में दोनों युवकों के शव नहर से बरामद हो गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गांव नैनखेड़ा निवासी चीकू उर्फ युवराज (20) पुत्र रविंद्र, रेन्चो उर्फ देवेश (19) पुत्र रविंद्र और अभिषेक (20) पुत्र गोकल गांव रेडी मिलकपुर के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक युवराज और देवेश पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथी अभिषेक ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूद कर युवराज को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देवेश का ग्रामीण पता नहीं लगा सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चुनहेटी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो देवेश का शव भी मिल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: डूब गई चार जिंदगियां, रिश्तेदारी में घूमने आया था सिपाही, मौत ने मारा झपट्टा, गहरे पानी में समाए तीन और युवक
विज्ञापन
दोनों युवक की मौत की खबर जैसे ही गांव नैनखेड़ा में पहुंची तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के उनके शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नैनखेड़ा गांव के तीन युवक पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए।