फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News Teenager dies of drowning while taking bath in Yamuna canal

Saharanpur: यमुना नहर में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 29 Jul 2022 12:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Jul 2022 12:26 AM IST
सार

गांव अकबरपुर बांस उर्फ कंडाईवाला निवासी प्रदीप का 15 वर्षीय पुत्र ऋतिक नहाते समय गहरे पानी की ओर चला गया, जिससे वह डूब गया। वहां मौजूद बच्चो ने बताया की डूबते समय उसने शोर भी मचाया, परंतु वह उसको नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
Saharanpur News Teenager dies of drowning while taking bath in Yamuna canal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोतवाली मिर्ज़ापुर के गांव अकबरपुर बांस में पशु चराने गए किशोर की पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गांव अकबरपुर बांस उर्फ कंडाईवाला निवासी प्रदीप का 15 वर्षीय पुत्र ऋतिक बृहस्पतिवार शाम के समय अपने पशुओं को चराने यमुना नहर की तरफ गया था।गर्मी होने के चलते वह पूर्वी यमुना नहर में नहाने लगा। पहाड़ियों पर बारिश होने के चलते यमुना नहर में पानी का बहाव तेज था। वह नहाते समय गहरे पानी की ओर चला गया, जिससे वह डूब गया।

विज्ञापन


वहां मौजूद बच्चो ने बताया की डूबते समय उसने शोर भी मचाया, परंतु वह उसको नहीं बचा पाए और वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों की सूचना पर उसके परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हथनीकुंड पुलिस चौकी से कांस्टेबल मनदीप और रवि ने मौके पर पहुंचकर बैराज से पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ऋतिक के शव को बाहर निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया। उसके परिजनों ने शव का बिना किसी कार्रवाई के दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed