{"_id":"6130deef8ebc3e7a0705e7b5","slug":"saharanpur-news-police-raid-in-shops-of-kabadies-and-will-be-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने मारा छापा, दुकानें छोड़कर भागे कबाड़ी, यहां चंद मिनट में पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने मारा छापा, दुकानें छोड़कर भागे कबाड़ी, यहां चंद मिनट में पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं वाहन
Thu, 02 Sep 2021 09:58 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:58 PM IST
सार
सहारनपुर में पुलिस ने छापा मारा तो कबाड़ी दुकानें छोड़कर भाग गए। कई लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि यहां पर चंद मिनट में वाहन पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कबाड़ियों की दुकानों पर छापा मारा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर स्थित ढोलीखाल में गैरकानूनी तरीके से वाहनों का कटान किया जा रहा था। पुलिस-प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर दस्तावेज चेक किए तो, यह सच्चाई सामने आई। छापामारी के दौरान कई व्यापारी अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए। जांच में जीएसटी और वाहनों के काटने की प्रक्रिया के दस्तावेज न दिखाने पर थाना कुतुबशेर में छह से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
सामने आई कबाड़ियों की सच्चाई
गुरुवार शाम एसपी सिटी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एआरटीओ आरपी मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ ढोलीखाल में छापा मारा। यहां वाहन काटने की 50 से अधिक दुकानें हैं। टीम ने कटे हुए वाहनों के संबंध में दस्तावेज चेक किए। जांच में सामने आया कि प्रक्रिया पूरे किए बिना वाहन काटे जा रहे हैं और जीएसटी भी नहीं दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मच गई और कई व्यापारी दुकान छोड़कर वहां से भाग गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अनियमितता बरतने पर थाना कुतुबशेर में व्यापारियों व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस टीम ने व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए अतिक्रमण को भी हटवाया। दुकानों के बाहर व्यापारियों ने कटे हुए वाहनों के पार्ट्स रखे हुए थे। इनमें से कुछ पार्ट्स पुलिस ने कब्जे में भी लिए हैं। कई व्यापारियों के पास वाहन काटने से संबंधित लाइसेंस नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 20 से अधिक ऐसे व्यापारी मिले हैं, जिन्होंने अपनी फर्म का रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया है, जो अवैध रूप से वाहन काट रहे थे। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। टीम को सूचना मिली थी कि ढोलीखाल में चोरी के भी वाहन काटे जा रहे हैं। पूर्व में भी पुलिस ने यहां कई बार चोरी के वाहन काटते हुए पकड़ा है। स्थानीय पुलिस के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड़ पुलिस ने भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
चंद मिनट में पुर्जा-पुर्जा हो जाते हैं वाहन
ढोलीखाल के कबाड़ी बाजार में चंद मिनटों में वाहनों को पुर्जे में बदल दिया जाता है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बिना पुलिस सूचना दिए कोई वाहन नहीं काटा जाएगा। पूर्व में जो वाहन काटे गए हैं, उनसे संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।