फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Non-bailable warrant issued for Haji Iqbal and son Wajid

Saharanpur News : हाजी इकबाल और बेटे वाजिद के गैर जमानती वारंट जारी, धोखाधड़ी और रंगदारी का मामला

Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Aug 2022 12:22 AM IST
सार

Saharanpur News: अभियोजन पक्ष के अनुसार दो माह पहले मिर्जापुर थाने पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके बेटे वाजिद आदि के खिलाफ उसके मुंशी रविंद्र की ओर से धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र वांछित चल रहे हैं।

विज्ञापन
Saharanpur News: Non-bailable warrant issued for Haji Iqbal and son Wajid
court new - फोटो : istock

विस्तार

एमपी-एमएलए कोर्ट के जज मयंक प्रकाश ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उसके पुत्र वाजिद के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। हाजी इकबाल के मुंशी रहे रविंद्र की ओर ये यह मुकदमा मिर्जापुर थाने में दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार दो माह पहले मिर्जापुर थाने पर पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उसके बेटे वाजिद आदि के खिलाफ उसके मुंशी रविंद्र की ओर से धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दोनों पिता-पुत्र वांछित चल रहे हैं। इससे पहले महिला थाने में दर्ज दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में भी अदालत से दस दिन पूर्व हाजी इकबाल और उसके बहनोई दिलशाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे विवेचक एसआई सुनील कुमार शर्मा ने एमपी एमएलए कोर्ट में उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि कोर्ट ने हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उसके बेटे वाजिद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed