फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Girlfriend insisted on getting married, then boyfriend threw her in Yamuna river

खौफनाक: शादी की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, प्रेमी ने यमुना में दिया धक्का, पूछताछ में उगला सच

Tue, 03 Aug 2021 01:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Aug 2021 01:32 AM IST
सार

युवती ने शादी की जिद की तो उसे घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज पर ले गया और यमुना नदी में धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Girlfriend insisted on getting married, then boyfriend threw her in Yamuna river
युवती की तलाश करती टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर के मोहल्ला खाताखेड़ी में रहने वाला युवक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश की युवती को शादी का झांसा देकर सहारनपुर ले आया। युवती ने शादी की जिद की तो उसे घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज पर ले गया और यमुना नदी में धक्का दे दिया। आंध्र प्रदेश पुलिस युवती की तलाश में सहारनपुर पहुंची। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आंध्रा प्रदेश और कोतवाली मंडी पुलिस ने दोनों को साथ लेकर शव बरामदगी के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका शव नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया दस तोला सोना भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी आसिफ झाड़ फूंक का कार्य करता है और शादीशुदा है। पिछले दिनों आंध प्रदेश के जनपद विजयवाड़ा जनपद निवासी तस्लीमा (24) पुत्री नजीर अहमद की हैदराबाद में आसिफ से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फोन पर भी बात करने लगे। कुछ दिन पहले आसिफ मानकमऊ निवासी अपने दोस्त तैय्यब के साथ तस्लीमा से दिल्ली में मिला और उसे कार से अपने साथ सहारनपुर ले आया। आसिफ ने जिले में कई स्थानों पर किराए पर मकान में तस्लीमा को रखा। युवती अपने साथ में करीब 10 तोले सोने के जेवरात भी लेकर आई थी। विजयवाड़ा में परिजनों ने तस्लीमा के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। कॉल डिटेल के आधार पर आंध प्रदेश पुलिस सोमवार की सुबह सहारनपुर के कोतवाली मंडी पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से आसिफ और तैय्यब को पकड़ लिया गया। आसिफ ने तस्लीमा को नदी में धक्का देना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा है आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तस्लीमा आसिफ से शादी करने की जिद कर रही थी, लेकिन वह पहले से शादीशुदा था। उसने तस्लीमा को कहा कि पहले वह अपनी पत्नी को तलाक देगा और फिर शादी करेगा। इसके बाद आसिफ ने अपने दोस्त की मदद से तस्लीमा से पीछा छुड़ाने को प्लान बनाया। आसिफ और तैय्यब युवती को हथिनीकुंड बैराज पर घुमाने ले गए। वहां पर युवती के साथ उन्होंने फोटो खींचे। इसके बाद तीनों वापस आ गए। 18 जुलाई को आसिफ तस्लीमा को दोबारा हथिनी कुंड बैराज पर ले गया और वहां पर उसे यमुना नदी में धक्का दे दिया। अभी युवती का शव बरामद नहीं हुआ था। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि विजयवाड़ा में मामला दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर हैदराबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लड़की के शव को तलाश कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed