{"_id":"6200d706b86ce022d91cf0c9","slug":"saharanpur-news-dm-akhilesh-singh-has-banned-the-website-of-deoband-darul-uloom-for-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: डीएम ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगाया 10 दिन का बैन, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: डीएम ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगाया 10 दिन का बैन, ये है बड़ी वजह
Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:53 PM IST
सार
सहारनपुर में डीएम ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन के लिए बैन लगा दिया है। जानिए आखिर बैन लगाने के पीछे क्या बड़ी वजह है।
विज्ञापन
देवबंद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया गया कि डीएम अखिलेश सिंह ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों से संबंधित कई फतवे जारी किए गए थे। जिस पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से इसकी शिकायत होने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर कई ऐसे फतवे जारी किए गए हैं, जो बच्चों के अधिकारों का हनन करते हैं। इस संबंध में सहारनपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है
विज्ञापन
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम से जारी होने वाले कई फतवों को विवादास्पद बताते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए शासन-प्रशासन को नोटिस जारी किया था। वहीं सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित फतवों की जांच होने तक वेबसाइट पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रोक लगाए जाने की पुष्टि की है। इस संबंध में दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने प्रशासन को एक सूची भी उपलब्ध कराई है। जिसमें वेबसाइट से हटाए गए फतवों के लिंक दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन