{"_id":"6131098b8ebc3e01e45b9c01","slug":"saharanpur-news-court-road-road-collapsed-thrice-in-three-months-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े अफसरों की खुली पोल: तीन महीने में तीन धंसी कोर्ट रोड की सड़क, मरम्मत में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े अफसरों की खुली पोल: तीन महीने में तीन धंसी कोर्ट रोड की सड़क, मरम्मत में जुटे कर्मचारी
Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:03 PM IST
सार
सहारनपुर में कोर्ट रोड की सड़क तीन महीने में तीन धंस गई। इससे बड़े अधिकारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। उधर, सड़क को ठीक करने के लिए कर्मचारी मरम्मत में जुट गए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड की सड़क धंसी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में एक बार फिर से अधिकारियों की पोल खुलकर सामने आ गई है। यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत कोर्ट रोड पुल पर जिस हिस्से को काटकर नया पुल बनाया गया, उसी हिस्से की सड़क तीन महीने के दौरान तीसरी बार दरक गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि गुरुवार शाम को सड़क में आई दरार धीरे-धीरे बढ़ती गई, जिसके बाद देर रात एलएंडटी कंपनी के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में ही यह सड़क डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत किए गए नवनिर्माण के दौरान बनाई गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त माह में दो बार इस सड़क में दरार आ चुकी है।
विज्ञापन