फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Miscreants from Meerut and Ghaziabad had committed robbery, eight arrested

Saharanpur: मेरठ और गाजियाबाद के बदमाशों ने डाली थी डकैती, आठ गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 22 Mar 2024 05:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हाईवे निर्माण कंपनी के स्टोर में वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। मामले में पहले लूट का केस दर्ज हुआ था। अब डकैती की धारा भी जोड़ी गई है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Miscreants from Meerut and Ghaziabad had committed robbery, eight arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल थाना पुलिस ने हाईवे से सरिया लूट मामले में अंतरजनपदीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया सरिया, नगदी, बाइक, पिकअप तथा अवैध असलाह बरामद किया है। केस में अब डकैती की धारा भी जोड़ दी गई है। पकड़े गए गिरोह में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के बदमाश है, जिन्होंने इन जिलों में पहले भी वारदात को अंजाम दे रखा है।

विज्ञापन


यह था मामला
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पुडैन निवासी हाईवे निर्माण कंपनी के ठेकेदार शुभम त्यागी ने 18 मार्च को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि बसेड़ा गांव के पास सामान रखने के लिए स्टोर बना रखा है। जहां पर दो चौकीदार रखे हैं। 17 मार्च की रात बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बनाते हुए स्टोर से करीब आठ लाख रुपये का लोहे का सामान लूट लिया था।

विज्ञापन

इस तरह दिया था अंजाम
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव सरसीना के पास थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुराने सरिया से भरी एक पिकअप को रोककर चेकिंग की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने कारण थाने लाकर पूछताछ की तो चालक ने बसेड़ा के पास स्टोर से सामान लूटने की घटना को कबूल कर लिया।

चालक से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से 6700 रुपये, 10 क्विंटल, तीन तमंचे, छह कारतूस, एक पिकअप, एक मैजिक वाहन तथा तीन बाइक बरामद की है।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान करण निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ, साहिल कल्लू गढ़ी थाना मसूरी गाजियाबाद, मनीष निवासी दूल्हेडा चौहान मेरठ, रामप्रकाश निवासी डबरिया थाना पिलखुवा मेरठ, पिंटू ग्राम डबरिया मेरठ, शादाब निवासी नोहल्ला देवीदास खतौली, जितेंद्र निवासी गजरौला हसनपुर, जगत सिंह मोहल्ला तुलसी विहार थाना दादरी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि वारदात को 10 बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने डकैती की धाराएं भी केस में जोड़ दी है। पकड़े गए बदमाशों को पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

कंकरखेड़ा का जगत है मुखिया
जगत चमन विहार कंकरखेड़ा में रहता है, जो गिरोह का मुखिया है। जिसकी शादाब के साथ जान-पहचान है। शाबाद लोहा चोरी के मामले में 15 दिन पहले ही जेल से आया था। उसने जगत को बताया कि नागल में काफी लोहे का माल पड़ा हुआ है, जिसकी रेकी भी कर ली है। लूटा गया कुछ माल वह एक कबाड़ी को बेच चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed