फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Miscreant escaped after shooting a young man in Ramnagar, injured

Saharanpur: रामनगर में युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, घायल, बाल-बाल बचा सात साल का मासूम

Thu, 02 Mar 2023 01:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Mar 2023 01:24 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद से सटे गांव रामनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Miscreant escaped after shooting a young man in Ramnagar, injured
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर से सटे गांव रामनगर में दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था और जब वह बहन के घर से लौट रहा था, तब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया पता लगने पर एसएसपी विपिन व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच की। घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। उसके पेट में गोली लगी है। घटना रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार  क्षेत्र के गांव मवीखुर्द निवासी संजीव उर्फ मंजू पुत्र जगदीश बृहस्पतिवार की सुबह की सुबह गांव  रामनगर में किराए पर रहने वाली अपनी बहन पूजा से मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: माफिया अतीक का मेरठ से भी कनेक्शन, जांच में हुआ बड़ा खुलासा, उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस निगरानी बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव के साथ उसका सात साल का बच्चा भी था। जब वह बहन से मिलकर घर के बाहर निकला और बाइक पर बच्चे को बैठाकर चलने लगा तभी स्कूटी पर सवार दो युवक घर के बाहर आए और आते ही संजीव को दो गोली मार दी।


दोनों गोली पेट में लगी। उसी समय संजीव की बहन ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने संजीव को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर प्रथम उपचार देने के बाद संजीव को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि अभी रंजिश का कुछ पता नहीं चला है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जिले में भी नाकाबंदी कराई जा रही है। अज्ञात के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल की हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed