{"_id":"5cf80617bdec22076e31bdd2","slug":"saharanpur-millions-of-hands-in-allah-s-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : अल्लाह की इबादत में उठे लाखों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : अल्लाह की इबादत में उठे लाखों हाथ
Wed, 05 Jun 2019 11:42 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ईद-उल-फितर पर ईदगाहों और मस्जिदों में लाखों लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए।
अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने 8:40 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी गई।
तकरीर में काजी नदीम अख्तर ने कहा कि बेहतरीन इंसान वही है, जो किसी को तकलीफ न पहुंचाए। जिस तरह हम रमजान माह में गुनाहों से बचते हैं। इसी तरह साल के 11 महीनों भी अपना जीवन व्यतीत करेंगे तो अल्लाह राजी हो जाएंगे। ईद के मायने भाईचारा कायम करना है। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। अल्लाह उस व्यक्ति को पसंद करते हैं, जो दूसरों के काम आता है। हमें दूसरों को खुशी और राहत देनी चाहिए। गरीब लोगों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए। उन्होंने ईद की बधाई देते हुए भाईचारा कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन
चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई। प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि कोई भी मजहब हमें बैर रखना नहीं सिखाता है। इस्लाम मोहब्बत का पैगाम देता है। अल्लाह की नजरों में सच्चा इंसान वही है, जो दूसरों की मदद करता और अपने गुनाहों से तौबा करता है।
उधर, नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस के मुताबिक लाखों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुरक्षा के व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस के साथ ही आरआरएफ के जवान भी तैनात रहे। नगर निगम की तरफ से साफ-सफाई, चूना छिड़काव आदि की व्यवस्था कराई गई थी। नमाज के दौरान रूट डायवर्ट रहा और अंबाला सहारनपुर हाइव पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
- अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
सहारनपुर। ईद की नमाज के बाद ईदगाह पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, विधायक संजय गर्ग, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, महापौर संजीव वालिया, बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान व्यापारी नेता शीतल टंडन, मोहम्मद हाजी शमशेर, हाजी सगीर, नौशाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर, जामा मस्जिद में नमाज के बाद जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद ने रमजान माह में सहयोग करने व्यापारियों का आभार जताया और पुलिस-प्रशासन का धन्यवाद किया। इस दौरान अनवर अली एडवोकेट, पार्षद मंसूर बदर, शाहिद जुबैरी मौजूद रहे।
- बधाई देने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंचे लोग
सहारनपुर। ईदगाह पर पूरे दिन शहर में रौनक रही। मुस्लिम समाज के लोग और बच्चे नए-नए परिधान पहनकर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए पहुंचे। हिंदू भाईयों ने मुस्लिम भाईयों के घर पहुंचकर मिलजुलकर ईद मनाई और शीर खाई। पूरे दिन लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते रहे।
गले मिलकर दी बधाई
सरसावा क्षेत्र के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलवी मेहताब अनवर ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान नगर और देहात से हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई। पुलिस और नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों ने व्यवस्था बनाए रखी।