फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Mercury fell below two degrees, even sunlight remained ineffective in front of cold wave

Saharanpur: दो डिग्री से नीचे आया पारा, शीतलहर के सामने धूप भी रही बेअसर, कड़ाके की ठंड से छूटी कंपकंपी

Thu, 15 Jan 2026 05:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Jan 2026 05:35 PM IST
सार

मौसम लगातार ठंड बना हुआ है और सर्दी के कारण लोग परेशान हैं। ऐसा पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। ठंड से राहत जल्द मिलने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Mercury fell below two degrees, even sunlight remained ineffective in front of cold wave
कोहरा। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर से न्यूनतम तापमान गिरकर अभी तक के सबसे निचले स्तर 1.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से लोगों की कंपकंपी छूटी रही। हालांकि, दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकल आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे मामूली सी राहत भी मिली।
विज्ञापन

 

एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान दो और अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने की वजह से बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह भी घना कोहरा लिए आई। देहात में दृश्यता 100 मीटर तक रही, जबकि शहरी क्षेत्र में 200 मीटर तक साफ देखा जा सकता था। कोहरे के साथ शीतलहर चलने की वजह से लोग कांप उठे। सर्दी का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे हल्की रोशनी सी हुई और सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन फिर कोहरे और बादलों ने सूरज को ढक लिया। दोपहर दो बजे के बाद कोहरा और बादल छटे, जिसके बाद हल्की धूप निकल आई। सर्दी से भी कुछ राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस हुआ, जबकि अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और वह बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया।
 
विज्ञापन

अभी और सताएगी सर्दी
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। यानी सुबह के समय कोहरा आता रहेगा। दिन में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने के आसार हैं। 19 जनवरी को धूप निकल सकती है।

बीते सात दिन का तापमान
तिथि------न्यूनतम---अधिकतम
15 जनवरी---1.9------15
14 जनवरी---02------10
13 जनवरी---3.5------13.5
12 जनवरी---3.5------11.5
11 जनवरी---04-------12
10 जनवरी---06-------17
09 जनवरी---4.5------15.5


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed