फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Mahima Chaudhary has won silver medal in 5 A side Hockey World Cup

UP: 5-ए साइड हॉकी विश्व कप में महिमा का शानदार प्रदर्शन, नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दागे दो गोल

Tue, 30 Jan 2024 10:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Jan 2024 10:49 PM IST
सार

Saharanpur News : महिमा चौधरी को 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए भी दावेदार माना जा रहा है। कोच और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
Saharanpur Mahima Chaudhary has won silver medal in 5 A side Hockey World Cup
महिमा चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

5-ए साइड हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में सहारनपुर की महिमा चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिमा ने फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ दो गोल दागे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। फाइनल मुकाबले में हर के साथ इंडिया को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


महिमा चौधरी को 2028 में होने वाले ओलंपिक के लिए भी दावेदार माना जा रहा है। कोच और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।

कोच शारिक हुसैन ने बताया कि महिमा सहारनपुर के तोता चौक की रहने वाली है, जिसके पिता संदीप चौधरी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। महिमा शुरू से ही बेहतरीन खिलाड़ी रही है, जिसकी बदौलत उसका चयन खेल छात्रावास सोनीपत के लिए हुआ। कई साल वहां रहकर अपने खेल प्रदर्शन में निखार लाई।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिमा को भारत की ओर से खेलते हुए पांच साल हो गए हैं। 2017 से वह जूनियर टीम का हिस्सा है। 2022 से सीनियर टीम में है। ओमान में हुए हॉकी विश्व कप में वह भारतीय टीम की उप कप्तान भी रही है। हाल ही में हुए 5ए साइड हॉकी विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए महिमा किस सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन

महिमा चौधरी अभी सीनियर महिला टीम के टॉप कोर ग्रुप में हैं और आने वाले 2028 के ओलंपिक की दावेदार भी है। सहारनपुर हॉकी संघ के अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह और सचिव फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीनचंद शर्मा, ऊषा गुप्ता, संदीप भट्ट, निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु ने महिमा की उपलिब्ध पर खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed