फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Love marriage, unemployment, wife was running the house... young man hanged himself under stress

Saharanpur: लव मैरिज, बेरोजगारी, पत्नी नौकरी कर चला रही थी घर... तनाव में फंदे पर लटक गया युवक

Wed, 21 Aug 2024 06:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 06:17 PM IST
सार

एक युवक ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी अपनी ननद के घर गई हुई थी। युवक बेराेजगारी से परेशान था। पत्नी नौकरी करके घर चला रही थी।

विज्ञापन
Saharanpur: Love marriage, unemployment, wife was running the house... young man hanged himself under stress
मोनू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागल क्षेत्र के गांव कोटा में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना का पता उस समय चला, जब एक फाइनेंस कर्मचारी किस्त के रुपये लेने के लिए घर पहुंचा।
विज्ञापन

गांव निवासी मोनू (30) पुत्र मांगेराम ने करीब एक वर्ष पहले मेरठ निवासी संजना के साथ प्रेम विवाह किया था। करीब चार दिन पहले संजना अपनी ननद के यहां बेहट गई थी। घर पर वह अकेला था। बुधवार सुबह एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मी किस्त लेने के लिए उसके घर गया तो मोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय पहले मोनू के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वह अकेला रहता था। उसका बड़ा भाई सोनू दिल्ली में किसी फैक्टरी में नौकरी करता है। वह परिवार सहित वहीं रहता है। बताते हैं कि मोनू आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। संजना काम करके परिवार का गुजर बसर करती थी। सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया का कहना है कि जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का पाया गया है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed