फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur lit up on Diwali

दीपावली पर जगमगाया सहारनपुर

Wed, 03 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur lit up on Diwali
सहारनपुर। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। दीपावली की पूर्व संध्या पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों को विभिन्न प्रकार की लाइटों से रोशन किया। महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री हरि मंदिर सहित अनेक मंदिरों को दीपावली की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। इसके साथ ही मंदिरों में रंगोली भी बनाई गई। बृहस्पतिवार की रात घरों में पूजन करने के बाद लोग मंदिरों में पहुंचकर भी दीपक जलाएंगे। इसको लेकर मंदिर समितियों की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसी तरह महानगर मिशन कंपाउंड, चंद्रनगर, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, नवीनगर, दिल्ली रोड, मटियामहल, दीनानाथ बाजार, गोविंदनगर, रामनगर, शारदानगर, खलासी लाइन, आवास-विकास सहित पूरे शहर में लोगों ने अपने घरों पर कंडील लगाने के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें और झालरें लगाई हैं।
विज्ञापन

यह पूजन का शुभ मुहूर्त
घरों पर दीपावली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम छह बजे से 08:15 बजे तक है। इसके बाद रात 11 बजे से दो बजे तक है। इसके अलावा प्रतिष्ठानों पर पूजन का मुहूर्त सुबह 11:10 बजे से दोपहर 03 बजे तक है। बही खाते के पूजन का समय 11:48 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पितरों के स्थान पर की साफ सफाई
दीपावली के दौरान लोगों द्वारा पितरों के स्थान (देवता) पर पहुंचकर भी पूजन किया जाता है। बालाजी घाट के निकट पितरों पर लोग बुधवार को साफ सफाई करने में लगे रहे। स्थानों पर रंगाई पुताई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed