फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur : In Deoband, now the foundation stone of commando center will be laid after November 15

सहारनपुर : देवबंद में अब 15 नवंबर के बाद हो सकेगा कमांडो सेंटर का शिलान्यास 

Tue, 09 Nov 2021 04:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Nov 2021 04:18 PM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद में बनने वाले एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए फिर से टल गया है। देवबंद में रेलवे रोड स्थित उद्योग विभाग की 2000 वर्ग मीटर जमीन पर एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनना है।

विज्ञापन
Saharanpur : In Deoband, now the foundation stone of commando center will be laid after November 15
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में बनने वाले एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास कार्यक्रम एक सप्ताह के लिए फिर से टल गया है। उम्मीद है कि अब 15 नवंबर के बाद ही यह कार्यक्रम हो सकेगा। चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही देवबंद आकर शिलान्यास करना है। अब चर्चा है कि शिलान्यास कार्यक्रम 22 नवंबर को हो सकता है। 
विज्ञापन


पूर्व में सात नवंबर को कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास होने की संभावना थी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। देवबंद में रेलवे रोड स्थित उद्योग विभाग की 2000 वर्ग मीटर जमीन पर एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनना है।
विज्ञापन


वहां शिलान्यास होने के बाद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जनसभा को लेकर स्थान भी चिह्नित कर लिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री के आगमन का निर्धारित कार्यक्रम नहीं मिल पाया। वहीं, इसके बाद माना जा रहा था कि अब 10 नवंबर को शिलान्यास होगा, लेकिन अब वह भी टल गया है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में लगे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का देवबंद आना अभी संभव नहीं हो पा रहा है। अब संभावना है कि 15 नवंबर के बाद कोई तिथि तय होने पर ही एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार फिर स्थगित हो गया मुख्यमंत्री का देवबंद दौरा 
पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का देवबंद दौरा फिर टल गया। अधिकारियों के मुताबिक उनके पास अभी तक कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। जबकि विधायक बृजेश सिंह का कहना है कि 18 नवंबर के बाद ही मुख्यमंत्री देवबंद आएंगे। 

सरकार द्वारा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) कमांडों ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा रेलवे रोड पर उद्योग विभाग की भूमि (राजकीय पायलट वर्कशाप) का चयन किया। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सात नवंबर को करने देवबंद आना था, लेकिन प्रशासन को कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 10 तारीख मुख्यमंत्री के आगमन की तय मानी जा रही थी। उक्त तिथि पर भी सरकारी कार्यक्रम नहीं आया। इस प्रकार मुख्यमंत्री का देवबंद दौरा दूसरी बार स्थगित हो गया। 

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि फिलहाल तक कार्यक्रम स्थगित है, क्योंकि लखनऊ से कोई कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। दूसरी तरफ विधायक बृजेश सिंह का कहना है कि उनकी रविवार की रात्रि में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। उन्होंने 18 नवंबर तक प्रदेश में अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने की बात कही है। इसके बाद ही देवबंद के लिए नई तिथि मिल पाएगी। तब तक के लिए कार्यक्रम स्थगित हो गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज में मुख्यमंत्री की सभा के लिए मंच बनाने का काम शुरू हो गया था। उससे कुछ दूरी पर ही हैलीपैड भी बना दिया था। डीएम समेत अन्य अधिकारी भी शिलान्यास स्थल समेत सभा स्थल का निरीक्षण भी कर चुके थे। वहीं मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दूसरी बार स्थगित होने से क्षेत्र के लोगों में मायूसी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed