फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Head-on collision between two motorcycles in Kheda Afghan; two youths killed

Saharanpur: खेड़ा अफगान में बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 16 Jul 2026 08:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Jul 2026 08:55 PM IST
सार

गंगोह निवासी मोबिन अपने दो साथियों के साथ बाइक से सहारनपुर आ रहा था। मंडी के पास इनकी टक्कर सामने से आ रहे विकास की बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोबिन और विकास की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Head-on collision between two motorcycles in Kheda Afghan; two youths killed
एक मृतक मोबिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेड़ा अफगान गांव के पास बुधवार देर रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गंगोह निवासी मोबिन (27) और रामपुर मनिहारान के हरपाली निवासी विकास (22) की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

गंगोह के मोहल्ला गुलाम ओलिया निवासी मोबिन, अपने पड़ोसी आजाद और मोहल्ला नाजूल निवासी रितिक के साथ बाइक से सहारनपुर जा रहे थे। बुधवार देर रात मंडी के पास इनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव हरपाली निवासी विकास की बाइक से हो गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मोबिन की मौत हो गई। वहीं, विकास के परिजन उसे गंभीर होने पर मुलाना अस्पताल ले गए। वहां बृहस्पतिवार दोपहर विकास ने भी दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबिन अपने साथियों के साथ देहरादून में पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने जा रहा था। परिजनों ने बताया कि रात में इन्हें सहारनपुर रुकना था। सुबह वहां से देहरादून के लिए रवाना होना था। मोबिन परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मोबिन विदेश में काम करने की मंशा से पासपोर्ट बनवाना चाहता था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। 
 
विज्ञापन

मोबिन के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। वहीं विकास अविवाहित था और आइसक्रीम बेचने का काम करता था। जांच अधिकारी तपन जयंत ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed