फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Girl bitten by snake, Tantrik said feed her gram flour roti and she will be fine... but she died

Saharanpur: युवती को सांप ने डसा, तांत्रिक बोला बेसन की रोटी खिला दो ठीक हो जाएगी... हो गई मौत

Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Sep 2024 11:21 PM IST
सार

एक युवती को सांप ने डस लिया तो परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक के पास ले गए। समय से उपचार न मिलने पर युवती की मौत हो गई। लगातार ऐसे मामले सामने आते हैं मगर झाड़ फूंक कर जान से खेलने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। 

विज्ञापन
Saharanpur: Girl bitten by snake, Tantrik said feed her gram flour roti and she will be fine... but she died
मधु की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़गांव के जड़ौदा पांडा गांव में सर्पदंश से मधु (23) की मौत हो गई। परिजन रात भर तांत्रिक और झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे। हालत अधिक बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। युवती की दो दिसंबर को शादी होनी थी।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Girl bitten by snake, Tantrik said feed her gram flour roti and she will be fine... but she died
विलाप करते मधु के परिजन और मौजूद पड़ोस के लोग। - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि मधु मंगलवार रात बेड पर सो रही थी। इसी दौरान रात के समय सांप ने उसके कान पर डस लिया। थोड़ी देर में हालत बिगड़ती देख परिजनों को मामले का पता चला। वह रात में ही आनन-फानन में खुड़ाना गांव लेकर पहुंचे। जहां पर सांप काटने की देशी दवा देकर उल्टी कराई जाती है। कुछ देर बाद मधु को उल्टी हुई। इस पर दवा देने वाले ने यह कहकर घर भेज दिया कि अब जहर निकल गया है, घर जाकर बेसन की रोटी खिला देना। परिजन उसे घर लेकर आ गए और बेसन की रोटी खिला दी। इसके थोड़ी ही देर बाद युवती की हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बुधवार दोपहर युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिसंबर को होनी थी शादी
मधु तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका रिश्ता हो चुका था और दो दिसंबर को शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन मधु की मौत के बाद मातम छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ते तो शायद मधु की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed