फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur gets first place in the state in Divyang empowerment

दिव्यांग सशक्तिकरण में सहारनपुर को प्रदेश में मिला र्स्वोच्च स्थान

Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur gets first place in the state in Divyang empowerment
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक - फोटो : SAHARANPUR
दिव्यांग सशक्तिकरण में सहारनपुर को प्रदेश में मिला पहला स्थान
विज्ञापन

सहारनपुर। दिव्यांगजन सशक्तिरण में इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने पर सहारनपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए दिव्यांजन सशक्तिरण अधिकारी सहारनपुर मंडल अभय श्रीवास्वत को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुना गया हैं। तीन दिसंबर को उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड, पेंशन, कृत्रिम अंग दिए जाने सहित अनेक योजनाओं में ज्यादा-ज्यादा से लाभ पहुंचाने के लिए सहारनपुर अव्वल रहा है। इसके साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी चुना गया है। इसलिए उनको राज्य स्तरीय पुरस्कार 2020 से नवाजा जाएगा। पुरस्कार के तौर पर धनराशि भी दी जाएगी। इसके लिए विभाग के निदेशक अनूप कुमार ने उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव को पत्र लिखा है। हर साल यह पुरस्कार राज्यपाल या फिर मुख्यमंत्री के हाथों जिले के सर्वश्रेष्ठ अधिकारी को लखनऊ में कार्यक्रम में दिया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए लखनऊ में कार्यक्रम नहीं होगा। लेकिन तीन दिसंबर को उपनिदेशक अभय श्रीवास्तव को पुरस्कार सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अभय श्रीवास्तव को मुरादाबाद में रहते हुए भी उत्कृष्ट कार्य में यह सम्मान दिया जा चुका है। इससे पहले वह समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित अनेक विभागों की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed