फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Four criminals who looted businessmans house arrested after encounter

Saharanpur: कारोबारी के घर लूटपाट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Sun, 21 Jan 2024 04:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

सहारनपुर कोतवाली में लकड़ी कारोबारी के घर डकैती डालने वाले चार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Four criminals who looted businessmans house arrested after encounter
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड पर शहीदनगर में लकड़ी कारोबारी के घर परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली टांग में लगने एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपये, नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व हथियार बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहीदनगर निवासी लकड़ी कारोबारी फुरकान अहमद के घर तीन दिन पूर्व सुबह सात बजे नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था।

विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस टीमों को सूचना मिली कि शकलापुरी रोड पर चार बदमाश घूम रहे हैं, जो वारदात करने की फिराक में हैं। पुलिस टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली टांग में लगने से बदमाश बबलू उर्फ आरिफ निवासी जनकनगर मोहल्ला तकिया घायल हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर अन्य बदमाश बिलाल निवासी नाजिया कॉलोनी, सावेज निवासी बरकत कॉलोनी, माजिद उर्फ छोटा निवासी गांव शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हथियार को गिरफ्तार किया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

बदमाशों ने फुरकान अहमद के घर लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार की नकदी, कारोबारी का मोबाइल फोन, दो चाकू, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं। 

गलत से सूचना देने पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
कारोबारी फुरकान के घर बदमाशों ने अलमारी और डबल बैड के बॉक्स खंगाले थे। बदमाशों के हाथ 23 हजार की नकदी और जेवरात लगे थे, लेकिन 20 लाख नकदी बैड में कपड़ों लपेटकर रखी हुई थी, जो बदमाशाें को नहीं मिली। कारोबारी कुछ दिन पहले ही 20 लाख लोन लिया था, लेकिन उसने पुलिस को 20 लाख व जेवरात लूटने की सूचना दी। 20 लाख रुपये घर में ही होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। गलत सूचना देने पर पुलिस ने फुरकान अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 
लगी गैंगस्टर, खुलेगी हिस्ट्रशीट, जमानत पर छूट हुए थे बदमाश 
आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लूटपाट और उत्तराखंड़ में हत्या करने के मामले दर्ज हैं। बिलाल और माजिद हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं, जबकि बबलू और सावेज का भी अपराधिक इतिहास है, जो अदालत से जमानत पर छूटकर आए थे। 

बिलाल का रिश्तेदार कारोबारी के कारखानें नौकरी करता था। बदमाशों को उसने सूचना दी थी कि कारोबारी के घर लाखों रुपये का कैश होता है। बदमाश सीढी लगाकर फुरकान के घर सुबह चार बजे ही घुस गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed