फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Forest workers beat up villager, Congress MLA ruckus at police station

सहारनपुर: वनकर्मियों ने ग्रामीण से की मारपीट, कांग्रेस विधायक का थाने पर हंगामा

Sat, 02 Oct 2021 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Oct 2021 05:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वनकर्मियों द्वारा ग्रामीण से मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर शनिवार सुबह कांग्रेस विधायक शायान मसूद ने समर्थकों के साथ थाने पर हंगामा कर दिया। घंटों चले हंगामे के बाद पकड़े गए व्यक्ति को रिहा कर दिया गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Forest workers beat up villager, Congress MLA ruckus at police station
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वन कर्मचारियों पर एक व्यक्ति को उठाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वनकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और शायान मसूद के नेतृत्व में शनिवार को ग्रामीण थाने पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए वनकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को रिहा कर दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर के गांव खुवासपुर निवासी झब्बल पुत्र बरखू शाकंभरी रेंज की बड़कला चेकपोस्ट के पास एक फार्म हाउस पर नौकरी करता है। झब्बल के भाई हसनदीन ने बताया कि देर रात शाकंभरी वन रेंज के चार-पांच वन कर्मी फार्म हाउस पर पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप है कि वनकर्मियों ने झब्बल के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे थाना मिर्जापुर में लाकर बैठा दिया। झब्बल के परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और कांग्रेस नेता शायान मसूद को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

शनिवार की सुबह विधायक नरेश सैनी व शायान मसूद अपने समर्थकों के साथ थाना मिर्जापुर पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर झब्बल को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की बात कही। इस दौरान विधायक नरेश सैनी की कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। घंटों चले हंगामे के बाद बंद कमरे में कोतवाली प्रभारी, वन क्षेत्राधिकारी, विधायक नरेश सैनी एवं शायान मसूद की बात हुई। 

बाद में नरेश सैनी व शायान मसूद ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने गलती से युवक को उठा लिया था जिसे लिखित में वन विभाग कर्मचारियों द्वारा मान लिया गया है। इसके बाद विधायक और ग्रामीण लौट गए। इस दौरान डॉ रागिब अंजुम, जिला पंचायत सदस्य ताहिर पहलवान, पूर्व प्रधान रियाजुल चौधरी एवं मो इनाम, अकरम प्रधान, सोहबान चौधरी, रिजवान, जावेद, नसीम मूंछ, ताहिर पहलवान आदि रहे।
 
शिवालिक पहाड़ियों में फायरिंग की आवाज सुनकर वनकर्मी फार्म हाउस की तरफ गए थे। गलतफहमी में शिकारी समझकर एक व्यक्ति को अपने साथ ले आए थे। मामला निपट गया है। - आरआर किमोठी, रेंजर शाकंभरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed