फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Firecracker factory was running without license in Saharanpur, illegal firecrackers caught in meerut

UP: सहारनपुर में बिना लाइसेंस चल रही थी पटाखा फैक्टरी, मेरठ में पकड़े पांच लाख के अवैध पटाखे

Tue, 08 Oct 2024 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मानकों के बिना चल रही फैक्टरी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
Firecracker factory was running without license in Saharanpur, illegal firecrackers caught in meerut
गंगोह की अवैध फैक्टरी में बनाए जा रहे पटाखे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम और सीओ ने गंगोह के गांव खानपुर गुर्जर तिराहे स्थित फैक्टरी में छापा मारा। मौके से काफी मात्रा में बने और अधबने पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महानगर में भी सीएफओ ने पटाखों की दुकानों की चेकिंग की।
विज्ञापन

 

मंगलवार दोपहर एसडीएम संगीता राघव, सीओ नकुड़ वैभव पांडेय और उपनिरीक्षक विनय कुमार पुलिस फोर्स के साथ फैक्टरी में पहुंचे। पुलिस को देख वहां पटाखे बना रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने फैक्टरी संचालक गुलशन और फुरकान को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपियों को कोतवाली ले आई। 

एसडीएम ने बताया कि संचालक द्वारा दिखाया गया लाइसेंस खत्म हो चुका था। इसके बावजूद फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मानकों के बिना चल रही फैक्टरी में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ नकुड़ ने बताया कि आरोपी गुलशन, फुरकान, साजिद और इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह, एसएसआई संजय शर्मा, एलआईयू प्रभारी रामप्यारी मौजूद रही। वहीं, सीएफओ प्रताप सिंह ने बेहट और महानगर में आतिशबाजी की दुकानों की चेकिंग की। इसके साथ ही दुकान स्वामियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ: माधवपुरम के मकान से पांच लाख के पटाखे पकड़े
ब्रह्मपुरी पुलिस ने माधवपुरम सेक्टर एक स्थित विश्वास गुप्ता के मकान में छापेमारी कर पांच लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पटाखों को वाहन में भरकर थाने ले गई। पुलिस के पूछताछ करने पर कन्फेक्शनरी चलाने वाले विश्वास ने बताया कि आसपास के दुकानदारों को बेचने के लिए वह पटाखे लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ विस्फोट पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed