फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fire broke out due to leakage while laying gas pipeline

Saharanpur: गैस पाइपलाइन बिछाते समय लीकेज होने से आग लगी, रिसोर्ट संचालक बोला- हमने तो आवेदन किया ही नहीं

Tue, 24 Mar 2026 07:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 24 Mar 2026 07:24 PM IST
सार

दिल्ली रोड पर एक रिसोर्ट के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। तभी आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग बुझाई। रिसोर्ट संचालक हरीश आहूजा का कहना है कि उन्होंने गैस पाइप लाइन के लिए आवेदन नहीं किया था। 

विज्ञापन
Saharanpur: Fire broke out due to leakage while laying gas pipeline
आग बुझने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर एक रिसोर्ट में मंगलवार को बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से आग लग गई। जिस स्थान पर पाइपलाइन खत्म हुई, वहां पर गेटवाल्व नहीं लगी थी। कूड़ा जला हुआ था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कूड़ा जलने की वजह से गैस ने आग पकड़ी। अग्निशमन विभाग की टीम से पहले ही रिसोर्ट कर्मचारियों ने आग बुझाई दी थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

शहर में अलग-अलग जगहों पर बीपीसीएल की गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। मंगलवार को दिल्ली रोड पर गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही थी। इसी दौरान एक रिसोर्ट में गैस पाइपलाइन लीकेज हो गई। बताया जा रहा है कि मौके पर कचरा जल रहा था। कूड़े में आग लगने की वजह से पाइपलाइन में गैस ने आग पकड़ ली। आग लगते ही कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों की मदद से लपटों को बुझाया और संचालक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि घटना के समय रिसोर्ट में कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। रिसोर्ट संचालक हरीश आहूजा ने दावा किया कि उन्होंने पाइपलाइन डालने के लिए कोई आवेदन नहीं किया था और बिना अनुमति ही लाइन बिछाई गई। वहीं कंपनी के सुरक्षा विभाग अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि विधिवत एग्रीमेंट के बाद ही पाइपलाइन डाली जाती है।
 
विज्ञापन

स्टेट बैंक के एसी में धुआं उठने से मची भगदड़
थाना सदर बाजार में कोर्ट रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में लगे एसी में मंगलवार को धुआं उठने लगा। इसके बाद एसी में आग लगने लगी। बैंक में मौजूद कर्मचारियों व ग्राहकों में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। इसके साथ ही बैंक का स्टाफ व वहां मौजूद ग्राहक शाखा से बाहर निकले। आग धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।

ये बोले अधिकारी
दिल्ली रोड पर रिसोर्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले ही रिसोर्ट कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed