फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fake policeman cheated one thousand rupees from a man by threatening challan near police post

UP: नींद में है असली पुलिस वाले, शातिर आरोपी ने फर्जी पुलिसकर्मी बन दी चालान की धमकी, ठगे एक हजार रुपये

Tue, 23 May 2023 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 May 2023 05:37 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना से ऐसा लगता है, जैसे पुलिसकर्मी नींद में है। यहां पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फर्जी पुलिसकर्मी ने चालान की धमकी देकर एक व्यक्ति से एक हजार रुपये ठग लिए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur: Fake policeman cheated one thousand rupees from a man by threatening challan near police post
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोर्ट रोड पर चंद्रनगर चौकी के निकट एक शातिर अपराधी ने पुलिसकर्मी बनकर एक व्यक्ति से एक हजार रुपये की ठगी कर ली। सादे कपड़ों में आए आरोपी ने हेलमेट होने के बावजूद पीड़ित को पांच हजार रुपये का चालान काटने की धमकी दी। ऐसा न करने पर एक हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने डर की वजह से आरोपी को एक हजार रुपये दे दिए, इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


यह घटना कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की अमनपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार के साथ मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। कृष्ण कुमार ने बताया कि चंद्रनगर चौकी के सामने से बाइक पर उन्होंने सड़क पार की। उनके पास हेलमेट और गाड़ी के सभी कागजात भी थे। तभी, पीछे से सादे कपड़ों में बाइक आए एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। तब, हेलमेट उनके हाथ में था। आरोपी ने धमकी दी कि हेलमेट न लगाने पर पांच हजार रुपये का चालान कटेगा। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीएसटी विभाग ने मेरठ-बागपत में पकड़ीं 40 फर्जी फर्में, व्यापारियों में मची खलबली, 30 जून तक होगी छापामारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी अपनी बाइक से नीचे नहीं उतरा और कृष्ण कुमार की फोटो भी खींचने लगा। कृष्ण कुमार ने जब कहा कि सभी दस्तावेज और हेलमेट उनके पास हैं तो उनका चालान कैसे काटा जा सकता है। इस पर आरोपी ने चौकी ले जाकर कृष्ण कुमार को फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने कृष्ण कुमार के साथ अभद्रता की। वहीं, बचाव के लिए आरोपी ने एक हजार रुपये की मांग की। डर की वजह से कृष्ण कुमार ने आरोपी को एक हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह बाइक पर फरार हो गया। आरोपी ने हेलमेट भी लगा रखा था। पूरे घटनाक्रम के दौरान उनसे हेलमेट नहीं उतारा। आरोपी की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा था।

यह भी पढ़ें: UP: वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए लगी भीड़, समय सारिणी जारी, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed