{"_id":"645b53eeddf3327bf7033157","slug":"saharanpur-dial-102-collided-with-an-unknown-vehicle-three-serious-including-district-in-charge-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अज्ञात वाहन से टकराई डायल 102, जिला प्रभारी सहित तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अज्ञात वाहन से टकराई डायल 102, जिला प्रभारी सहित तीन गंभीर
Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 May 2023 01:52 PM IST
सार
सहारनपुर में मंगलवार देर रात महिला आपात सेवा डायल 102 वाहन एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में प्रभारी व परिचालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल स्टेट हाईवे पर महिला आपात सेवा डायल 102 की गाड़ी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसमें सवार प्रभारी सहित चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
महिला आपात सेवा डायल 102 को मंगलवार रात 9:30 बजे खेड़ा मुगल क्षेत्र के गांव बिलासपुर में आपात सेवा के लिए सूचना प्राप्त हुई। डायल 102 के प्रभारी जितेंद्र कुमार, चालक ओमवीर सिंह एवं परिचालक विमल कुमार सूचना के आधार पर नागल से स्टेट हाईवे होते हुए बिलासपुर के लिए निकले।
विज्ञापन
जैसे ही उन्होंने गांव खजूरवाला के निकट ओवरब्रिज पार किया तो उनकी भिड़ंत एक ट्रक से हो गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। डायल 102 की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर उनके पास नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन