फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Devotees car overturned out of control, driver died, wife and son injured

Saharanpur: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं की कार, चालक की मौत, पत्नी व बेटा घायल, शाकंभरी जा रहा था परिवार

Mon, 08 Jan 2024 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jan 2024 01:07 PM IST
सार

सहारनपुर में शाकंभरी देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बेटा घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Devotees car overturned out of control, driver died, wife and son injured
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में शाकंभरी देवी दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। यहां गांव फतेहपुर कलां के पास घूम पर कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा सोमवार की सुबह आठ बजे हुआ। उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र के गांव चिरंजीपुर निवासी महेंद्र (50) पुत्र रामपाल अपनी पत्नी मंजू (46) व बेटे प्रशांत के साथ कार से सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी दर्शनों के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में शाकंभरी देवी रोड पर गांव  फतेहपुर कलां के पास धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर कोहरा अधिक होने के कार चालक महेंद्र अचानक अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित कार सड़क पर पलट गई।

हादसे में महेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा वह पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस से मृतक के शव व घायलों को बेहट डीएचसी लाया गया, जहां से घायल मंजू व प्रशांत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed