{"_id":"629b99792a8e0f7e3e4b6791","slug":"saharanpur-dehradun-express-will-be-canceled-for-two-days-saharanpur-news-mrt5914973193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस दो दिन रद्द रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस दो दिन रद्द रहेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हरिद्वार-ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर काम के चलते ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को रद्द रहेगी। शताब्दी और जन शताब्दी सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस और सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन भी रविवार यानि आज नहीं चलेगी। इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार और ज्वालापुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर कार्य होगा, जिसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ट्रेन संख्या 04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को रद्द रहेगी। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12017 सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जन शताब्दी 12054 भी सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी, जबकि श्रीगंगानगर से हरिद्वार को जाने वाली इंटरसिटी 14712 सोमवार को अंबाला तक ही चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को ब्लॉक के कारण ही सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर भी रद्द रहेगी।