{"_id":"672b810c3ef73104ee03ac7f","slug":"saharanpur-dead-body-of-a-young-man-found-in-a-bloody-condition-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: घर से निकला युवक, दो घंटे बाद आई मौत की खबर, भाई बोला प्रेमिका के घरवालों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: घर से निकला युवक, दो घंटे बाद आई मौत की खबर, भाई बोला प्रेमिका के घरवालों ने मार डाला
Wed, 06 Nov 2024 08:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:16 PM IST
सार
सुबह चार बजे युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागल-टपरी मार्ग पर बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे लहुलूहान हालत में मिला। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान कराई। युवक थाना कुतुबशेर क्षेत्र के बकरी मोहल्ले का रहने वाला है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार करीब चार बजे की है। नागल-टपरी मार्ग पर सुभरी ख्वाजा गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की जेब से मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान ताबिश कुरैशी (23) पुत्र तासीम निवासी बकरी मोहल्ला के रूप में हुई। वह फर्नीचर का काम करता था। शव के पास से एक स्कूटी भी बरामद हुई, जो क्षतिग्रस्त थी। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के भाई गुल मोहम्मद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ताबिश के एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर युवती पक्ष के लोगों से उसका विवाद हुआ था। उस वक्त युवती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ताबिश का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। आरोप है कि रंजिश के चलते युवती के दो परिजनों ने हत्या कर दी, इसे दुर्घटना का रूप दिया गया है।
रात दो बजे बात हुई, सुबह चार बजे मौत की खबर आई
परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे ताबिश के मोबाइल पर कॉल आई और बाहर बुलाया। ताबिश यह कहकर गया कि पांच मिनट में आ रहा है। वापस नहीं लौटने पर करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन नंबर नहीं मिला। तड़के करीब चार बजे के बाद नागल थाने से फोन आया कि ताबिश का शव मिला है।
परिजनों ने बताया कि रात करीब दो बजे ताबिश के मोबाइल पर कॉल आई और बाहर बुलाया। ताबिश यह कहकर गया कि पांच मिनट में आ रहा है। वापस नहीं लौटने पर करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन नंबर नहीं मिला। तड़के करीब चार बजे के बाद नागल थाने से फोन आया कि ताबिश का शव मिला है।
ये बोले सीओ
प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। तहरीर को लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- रविकांत पाराशर, सीओ देवबंद
प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। तहरीर को लेकर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- रविकांत पाराशर, सीओ देवबंद