फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Class five student dies due to electric current from high tension line

सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के करंट से कक्षा पांच के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 05 Feb 2024 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में कक्षा पांच के छात्र की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि छात्र स्कूल से निकलकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Saharanpur: Class five student dies due to electric current from high tension line
करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में सोमवार की सुबह एक छात्र(12) की हाईटटेंशन लाइन का करंट लगने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शाहपुर गाड़ा निवासी युनुस का बेटा आरिज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला था। वह जल्दी ही बच्चों के साथ स्कूल से निकल आया और बच्चों के साथ खेतों की तरफ चला गया।

विज्ञापन

रात में बारिश होने से खेतों में पानी भरा था और पेड़ भी गिले थे। खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के तार पेड़ों से टच हो रहे थे, जिसकी वजह से पेडों में करंट दौड़ रहा था।

आरिज ने जैसे पेडों को छुआ उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ के बच्चें दौड़ते हुए गांव पहुंचे और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन शव को गांव ले आए और पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

आरिज की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। सात भाई-बहनों में चौथे नंबर के आरिज से उसका परिवार बेहद प्यार करता था। वह सुबह पहले मस्जिद में धार्मिक पढ़ाई करने के लिए जाता था और उसके बाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जाता था।

सुबह भी वह मस्जिद से घर पहुंचा और उसके बाद स्कूल गया था। उसके पिता यूनुस पेशे ट्रक ड्राईवर है। यूनुस ने बताया, कि वह छुट्टी के बाद ही स्कूल से आता  था, लेकिन आज पता नहीं कैसे पहले ही स्कूल से निकल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed