फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Child Home Case: victim said that she made video naked, now many secrets will revealed from CCTV

बाल गृह कांड: कांपते हुए कैमरे पर बोली पीड़िता- नग्न कर बनाई वीडियो, आगे की दास्तां सुन उड़े अफसरों के होश

Sat, 24 Jun 2023 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

बाल गृह कांड का खौफनाक सच : पीड़िता ने कांपते हुए कैमरे के सामने अपनी दास्तां बयां की। पीड़िता ने बताया कि नग्न कर वीडियो बनाई गई। इसके आगे की दास्तां सुनकर अफसरों के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
Saharanpur Child Home Case: victim said that she made video naked, now many secrets will revealed from CCTV
बाल गृह कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बाल गृह (बालिका) में रहने वाली बालिकाओं के साथ पिटाई करने के साथ उनका शोषण किया जा रहा था। इतना ही नहीं, मिलने आने वाले परिजनों से पैसा भी मांगा जाता था। जांच के बाद यह खुलासे हो रहे हैं।

विज्ञापन


मामले में प्रबंधक वीपी सिंह के बाद अधीक्षिका पिंकी, हाऊस कीपर रवि और मूर्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज करने और भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय ने मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही प्रबंधक वीपी सिंह, अधीक्षिका, पिंकी, शिक्षिका लख्मी, रसोइया मूर्ति, देखरेख करने वाला रवि की सेवा समाप्त की जा चुकी है।

विज्ञापन

वहीं, एक बालिका ने प्रबंधक वीपी सिंह और अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाने के साथ जांच अपने हाथ से पत्र लिखकर एसडीएम सदर को सौंपा है, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि प्रबंधक के गलत कार्यों में अधीक्षिका भी उसका साथ देती थीं, जबकि अन्य स्टाफ को भी इसकी जानकारी थी, लेकिन बालिकाओं के पक्ष में कोई नहीं था। 

वहीं, बालिकाओं ने नाजुक अंगों पर मिर्च लगाने, छेड़छाड़ करने के साथ ही अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। एक बालिका ने कैमरे के सामने बोला है कि उसे नग्न कर वीडियो बनाई है। शनिवार को बालिकाओं ने मीडियाकर्मियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी बाल गृह (बालिका) पहुंचकर छानबीन की।

निजी अस्पताल में कराया गया था उपचार
शोषण के विरोध में बृहस्पतिवार को बालिकाओं ने बाल गृह (बालिका) भीषण गर्मी के बीच धरना दिया था, जिसके चलते 11 लड़कियों की हालत बिगड़ गई थी, जिनको आनन-फानन बाल गृह (बालिका) के पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

विज्ञापन

शासन तक पहुंचा मामला
विभागीय सूत्र बताते हैं कि मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। शासन की टीम भी आकर मामले की जांच कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत

होगी गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज से भी खुलेगा राज
आरोपियों की पुलिस जल्द गिरफ्तारी कर सकती है। बाल गृह (बालिका) में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी कई राज खुलेंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed