फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Case registered against six including Nagar Panchayat President Abdul for tampering with graves

कब्रों से छेड़छाड़ का आरोप: नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sat, 24 Jun 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Jun 2023 09:44 PM IST
सार

कब्रों से छेड़छाड़ का आरोप : नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल और उसके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur: Case registered against six including Nagar Panchayat President Abdul for tampering with graves
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में तहसील के निकट मोहल्ला कस्साबान में स्थित संपत्ति को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। अब इस विवाद को लेकर एक ईसाई संस्था चर्च ऑफ इंडिया के बिशप ने नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू व उनके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने संस्था की संपत्ति पर नाजायज कब्जे की नीयत से उसे खुर्द बुर्द किया है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ट्रस्टीज चर्च ऑफ इंडिया के बिशप दिनेश कुमार दिवाकर निवासी बी-37 टीचर कॉलोनी पंसाली उत्तर पश्चिम दिल्ली का आरोप है कि बेहट नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू, उनके पिता अहसान कुरैशी, दिल्ली निवासी जमीरुलहक पुत्र गुलाम मसीह, सचिव मधुलिका जयस, सुनील व रविंद्र निवासी जगाधरी (हरियाणा) व ऐलिक जन सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी सैंट थॉमस एंगलिकन चर्च बाजोरिया रोड सहारनपुर व अन्य भूमाफिया ने बेहट के मोहल्ला कस्साबान स्थित कब्रिस्तान चर्च ऑफ इंडिया की संपत्ति मिशन बंगला, चर्च एवं कब्रिस्तान को नुकसान पहुंचाया है। आरोप है कि चर्च व प्रार्थना स्थल की दीवारों को तोड़ा गया। जहां शव रखकर प्रार्थना की जाती थी, उसे भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि परिसर में बने अन्य निर्माण भी तोड़े गए। कुछ हिस्से में कब्रिस्तान स्थित है, उसमें कच्ची कब्रों को बिस्मार कर दिया गया, जबकि पक्की कब्रें पूर्व की भांति यथास्थिति में मौजूद है, जिनमें उनके कुछ पूर्वज दफन है। 

यह भी पढ़ें: UP: सुहागरात पर नई दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया शर्मनाक कांड, सुबह आंखें खुलते ही पहुंच गया थाने, बोला-मुझे...

उनका आरोप है कि यह लोग संस्था की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए उसे खुर्द बुर्द कर रहे हैं। उन्होंने इन लोगों को संस्था की संपत्ति पर कब्जा करने से रोके जाने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed