Saharanpur: बालक की गर्दन रेत कर हत्या, मदरसे से लौटते वक्त हुआ था गायब, खेत में पड़ा मिला शव
देवबंद कोतवाली क्षेत्र में बीती शाम से गायब मदरसा छात्र जखवान का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव सांपला में बीती शाम से गायब मदरसा छात्र जखवान का शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई । छात्र की गर्दन रेतकर हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरम्भ कर दी है।
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कारी नफीस के पुत्र जरगाम (13) का शव मिला है। अभी तहरीर नही मिली है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:बजट पर विशेष: एक फरवरी को पेश होने वाले बजट को लेकर दिग्गजों की राय, पढ़ें सरकार से क्या चाहते हैं लोग
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि छात्र कल शाम मदरसे से घर लौट रहा था। रास्ते में ही लापता हो गया। सुबह गांव के बाहर सरसों के खेत में उसका शव मिला है। गर्दन रेतकर बालक की हत्या की गई है।
गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज से उसके साथ रहे अन्य साथियों की जानकारी ली जा रही है। परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी जांच पड़ताल में लगी है।