सहारनपुर: मातम में बदला जन्मदिन का जश्न, गंगनहर में डूबे दो युवक, तलाश में जुटे गोताखोर
सहारनपुर में मंगलवार देर रात दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार देर रात दो युवकों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। ये दोनों ही युवक अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार रुड़की क्षेत्र में फिसलकर गंगनहर में जा गिरी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी तीन दोस्त सोमवार देर रात अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए निकले थे। ये सभी दोस्त यहां से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार फिसलकर नहर में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने खोताखोरों की मदद से एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य दो का कोई पता नहीं चल सका।
दोनों युवकों के नाम मोहित बताए गए हैं। दोनों नौकरी करते थे, एक गुड़गांव में और एक सहारनपुर में ही मोबाइल की दुकान पर काम करता था। वहीं युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों युवकों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ लगी है।