फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Attempt to spoil the atmosphere by vandalizing Shiv Lakshmi temple, ruckus

Saharanpur: आठवीं के दो छात्रों ने मंदिर में की तोड़फोड़, कई गांवों के लोगों का हंगामा, पकड़े तो बताई ये वजह

Thu, 02 Oct 2025 06:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Oct 2025 06:10 PM IST
सार

नकुड़ के गांव में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ होने पर बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और विधायक ने आकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने आठवीं के दो छात्रों को पकड़कर खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Attempt to spoil the atmosphere by vandalizing Shiv Lakshmi temple, ruckus
मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूटी में गेंद लगने पर डांटने से खफा होकर कक्षा आठ के दो छात्रों ने नकुड़ के गांव छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे कई गांवों के लोगों ने हंगामा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विधायक मुकेश चौधरी भी पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा करते हुए दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Attempt to spoil the atmosphere by vandalizing Shiv Lakshmi temple, ruckus
मंदिर के अंदर की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव छापुर में अंबेहटा रोड पर प्राचीन शिव लक्ष्मी मंदिर है और मंदिर परिसर में ही शिव लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल है। गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम कुछ लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में किसी ने तोड़फोड़ कर रखी है और वहां दीवार पर कई जगह अंग्रेजी में ए का निशान बना रखा है। इसकी सूचना पर ग्रामीणों को भीड़ मंदिर में जुट गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Attempt to spoil the atmosphere by vandalizing Shiv Lakshmi temple, ruckus
मंदिर में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच हंगामा किया। सीओ अशोक सिसोदिया व कोतवाल संतोष त्यागी ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस भेजा। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर मंदिर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। विधायक मुकेश चौधरी और एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि मंगलवार को मंदिर के सामने दूसरे वर्ग के कुछ बालक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान मंदिर में पूजा करने गये ग्रामीण की स्कूटी गेंद लगने पर स्कूटी मालिक ने उक्त बालकों  को डांट दिया था और अगले ही दिन यह घटना हो गई।
 

सीओ ने बताया कि इस आधार पर उन्होंने दो संदिग्ध किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस पर घटनाक्रम का खुलासा हो गया। कक्षा आठ में पढ़ने वाले दूसरे वर्ग के छात्रों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि मंदिर आए युवकों की स्कूटी में गेंद लगने पर उन्होंने डांटा था। इस पर उन्होंने बदला लेने के लिए तोड़फोड़ कर दी। 
सीओ ने बताया कि दीवार पर ए लिखने के बारे में बताया कि पकड़े गए एक छात्र के नाम का पहला अक्षर ए है। इसीलिए उसने दीवार पर ए लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed