फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: As soon as it was set on fire, a firecracker burst into the neck of a 10 year old child, died

Saharanpur: पटाखे में आग लगाते ही 10 साल के बच्चे की गर्दन में धंसा कांच, खून का फव्वारा छूटने से मौत

Fri, 01 Nov 2024 06:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 01 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

वंश की चीख सुनकर परिजन दौड़े-दौड़े आए और अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Saharanpur: As soon as it was set on fire, a firecracker burst into the neck of a 10 year old child, died
वंश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर कांच के गिलास पर रखकर पटाखा छुड़ा रहे बालक की गर्दन में कांच टूटकर घुसने से मौत हो गई। बालक की मौत पर माता-पिता के आंसू सूख नहीं रहे थे। 
विज्ञापन

 

तीतरो के मोहल्ला महाजनान निवासी वंश (10) पुत्र अशोक कुमार गली में घर के बाहर अकेला ही दीपावली पर रात करीब पौने दस बजे आतिशबाजी छुड़ा रहा था। इसी दौरान पटाखे में आग लगने के बाद कांच टूटकर अचानक से उसकी गर्दन में जाकर लगा। इससे वंश की गर्दन से खून बहने लगा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्र हुए परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे बच्चे को आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां से गंभीर अवस्था में उसे गंगोह सीएचसी भेज दिया। परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। त्योहार के दिन बालक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। 
परिजनों ने बताया कि वंश सहित अशोक के दो बेटे थे। अशोक का परिवार जनपद शामली से आकर नगर में कुछ समय पूर्व ही रहने लगा है। शुक्रवार को बेहद गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed