फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Angered by his father's scolding, a sixth class student hanged himself, there was an outcry

सहारनपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई, मच गई चीख-पुकार

Sat, 10 Aug 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 11:40 PM IST
सार

पिता की डांट का छठी कक्षा के छात्र के दिल पर इतना बुरा असर हुआ कि उसने अपनी जान ही दे दी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Angered by his father's scolding, a sixth class student hanged himself, there was an outcry
उमर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने घर के ही किचन में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवार ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी शमशेर के 13 वर्षीय पुत्र उमर ने मकान की छत पर बने किचन में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी करीब एक घंटा बाद हुई, जैसे ही घर की महिलाओं ने उसे फंदे पर लटके देखा, चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने उमर के शव को नीचे उतारा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शमशेर की किराना की दुकान है, जिस पर उमर भी बैठ जाता है।
विज्ञापन



 

बताया गया है कि शनिवार को बाजार से सामान लाने को लेकर शमशेर ने उमर को डांट दिया था। गुस्सैल मिजाज का होने के चलते उमर ने घर की छत पर बने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके चलते शव को उनके सुपुर्द कर दिया। शमशेर के तीन लड़के और एक लड़की है। उमर इनमें दूसरे नंबर पर था। वह पास में स्थित स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed