{"_id":"66b7accc59487c16d80cf1e8","slug":"saharanpur-angered-by-his-father-s-scolding-a-sixth-class-student-hanged-himself-there-was-an-outcry-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई, मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाई, मच गई चीख-पुकार
Sat, 10 Aug 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:40 PM IST
सार
पिता की डांट का छठी कक्षा के छात्र के दिल पर इतना बुरा असर हुआ कि उसने अपनी जान ही दे दी।
विज्ञापन
उमर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता की डांट से क्षुब्ध छठी कक्षा के छात्र ने घर के ही किचन में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिवार ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
देवबंद के मोहल्ला सराय पीरजादगान निवासी शमशेर के 13 वर्षीय पुत्र उमर ने मकान की छत पर बने किचन में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों को उसकी मौत की जानकारी करीब एक घंटा बाद हुई, जैसे ही घर की महिलाओं ने उसे फंदे पर लटके देखा, चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने उमर के शव को नीचे उतारा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि शमशेर की किराना की दुकान है, जिस पर उमर भी बैठ जाता है।

Trending Videos
बताया गया है कि शनिवार को बाजार से सामान लाने को लेकर शमशेर ने उमर को डांट दिया था। गुस्सैल मिजाज का होने के चलते उमर ने घर की छत पर बने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके चलते शव को उनके सुपुर्द कर दिया। शमशेर के तीन लड़के और एक लड़की है। उमर इनमें दूसरे नंबर पर था। वह पास में स्थित स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।