{"_id":"6337ed2d1fb625645b470f9d","slug":"saharanpur-accused-of-murder-dead-body-found-in-drain-sensation-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, कल शाम से था लापता, हत्या की आशंका
Sat, 01 Oct 2022 01:17 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:17 PM IST
सार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर के हबीबगढ़ में युवक की नाले में लाश मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर के हबीबगढ़ में नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने पर परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि युवक शुक्रवार की शाम घर से निकला था और उसके बाद से लापता हो गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम फारुख है, जो हबीबगढ़ का ही रहने वाला है। वह शुक्रवार शाम से लापता चल रहा था। आज सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। उसके पिता रमजानी ने कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का शक जताया है। वहीं एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रक्तदान महादान: अमर उजाला के ब्लड डॉनेशन कैंप आज, किसी ने छठी, तो किसी ने दसवीं बार किया रक्तदान
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवक की हत्या हुई है या फिर नाले में गिर कर डूबने से उसकी मौत हुई है। इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि युवक सर्कस में साइकिल चलाने का काम करता था।