फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Accused of cow slaughter and attempt to murder shot in encounter, one absconding

Saharanpur: रुकने का इशारा करते ही पुलिस पर चलाई गोली, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दूसरा फरार

Sat, 03 Feb 2024 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Feb 2024 11:32 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में शुक्रवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Accused of cow slaughter and attempt to murder shot in encounter, one absconding
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली बेहट पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी पर सहारनपुर व हरियाणा में हत्या के प्रयास और गोकशी सहित 18 केस दर्ज हैं। आरोपी के पास से हथियार और गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली बेहट पुलिस दाऊदपुरा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम बाबैल की तरफ से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनाें को रूकने का इशारा किया। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

आरोपियों ने भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। खुदा घिरता देखकर बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोली लाई। आत्मसुरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल में उपचार दिलाया।

आरोपी की पहचान अब्दुल सत्तार उर्फ काना पुत्र जिन्दा हसन निवासी लखनौती थाना गंगोह व हाल निवासी मोहल्ला सड़क पार कस्बा बेहट के रूप में हुई है। इसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी क एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक और गोकशी में प्रयुक्त होन वाले उपकरण बरामद हुए। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

हरियाणा और यूपी में दर्ज हैं मामले 
एसएसपी ने बताया कि आरोपी थाना इन्द्री जिला करनाल हरियाणा से पशु चोरी व हत्या के प्रयास के में वांछित था। आरोपी पर सहारनपुर व हरियाणा 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। 
 
आरोप की खुलेगी हिस्ट्रीशीट 
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ठिकाने बदलता रहता था। इसके बारे में सही पता नहीं चल पा रहा था। आरोपी के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की कागजी कार्रवाई लभगभ पूरी हो चुकी है। जल्द हिस्ट्रीशीट खुलेगी।

विज्ञापन

बड़गांव में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को किया गिरफ्तार
बड़गांव थानाक्षेत्र में बीती रात बेलड़ा पुलिया के समीप पुलिस बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश मंसूरपुर थाने में हत्या के मामले में वांछित है।

बीती रात थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह बड़गांव - देवबंद मार्ग के बेलड़ा पुलिया पर पुलिस टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान देवबंद की ओर से आ रहे संदिग्ध बाईक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायर छोकते हुए गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। पुलिस ने गन्ने के खेत का घेराव करते हुए बदमाश को आत्म समर्पण करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को बाईं टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान गौतम राठी उर्फ आजाद पुत्र अजन वीर सिंह निवासी सलेमपुर थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश पर थाना मंसूरपुर में दर्ज  हत्या के मुकदमे में वांछित है।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन खोखा,एक जिन्दा कारतूस व बिना नंबर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed