{"_id":"624eecdf31e1d0082e21f876","slug":"saharanpur-accident-due-to-breaking-of-cement-sheet-worker-dies-after-falling-25-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: सीमेंट की चादर टूटने से दर्दनाक हादसा, 25 फीट नीचे गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: सीमेंट की चादर टूटने से दर्दनाक हादसा, 25 फीट नीचे गिरकर मजदूर की मौत
Thu, 07 Apr 2022 07:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Apr 2022 07:23 PM IST
सार
मजदूर जैसे ही सीमेंट की चादर डालने के लिए ऊपर चढ़ा तो उसी दौरान अचानक टीन शैड टूटने से वह लगभग 25 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में देवबंद थाना क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में गुरुवार को रबर फैक्टरी पर सीमेंट की चादर डालते समय गिरने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
चंदेना कोली निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवबंद मार्ग पर उनकी रबर ऑयल की फैक्टरी है। फैक्टरी की छत पर सीमेंट की चादर डालने का कार्य चल रहा है। गुरुवार को घ्याना निवासी मजदूर नीटू (40) पुत्र सोमपाल जैसे ही सीमेंट की चादर डालने के लिए ऊपर चढ़ा तो उसी दौरान अचानक टीन शैड टूटने से वह लगभग 25 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी
विज्ञापन
वहीं उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।