{"_id":"670fbf658c34248a000b5985","slug":"saharanpur-a-scorpio-and-three-thar-ran-while-blowing-hooter-the-speed-was-dangerously-fast-video-viral-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हूटर बजाते हुए दौड़ी एक स्कॉर्पियो और तीन थार, खतरनाक रूप से तेज थी रफ्तार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हूटर बजाते हुए दौड़ी एक स्कॉर्पियो और तीन थार, खतरनाक रूप से तेज थी रफ्तार, वीडियो वायरल
Wed, 16 Oct 2024 06:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:58 PM IST
सार
कारों की रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर कोई व्यक्ति आगे आ जाता तो जान बचनी मुश्किल थी। इस दौरान कारों का किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
हूटर बजाते हुए दौड़ती गाड़ियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में कारों का हूटर बजाते हुए दौड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त आवास के बाहर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सोशल मीडिया पर 31 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कार्पियो और तीन थार हूटर बजाते दौड़ रही हैं। पूरी सड़क को घेरते हुए दो कार आगे और दो पीछे चल रही हैं। जिसने भी कारों को देखा, वह हैरान रह गया। कारों की रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर कोई व्यक्ति आगे आ जाता तो जान बचनी मुश्किल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान कारों का किसी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि हूटर बजाकर तेज रफ्तार में कार ले जाते हुए हनक दिखाने का प्रयास किया गया है। जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।