फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sagar of Gangoh died in Mani Mahesh Yatra, nine devotees are safe, one is missing

Saharanpur News: मणिमहेश यात्रा में गंगोह के सागर की मौत, नौ श्रद्धालु सुरक्षित, एक लापता

Fri, 29 Aug 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sagar of Gangoh died in Mani Mahesh Yatra, nine devotees are safe, one is missing
हादसे से पूर्व यात्रा के दौरान सागर भटनागर एवं जत्थे में शामिल अन्य युवक स्रोत सोशल मीडिया
गंगोह । हिमाचल में भगवान मणिमहेश की यात्रा पर गया गंगोह के श्रद्धालुओं का जत्था चंबा जिले में हुए भूस्खलन और सैलाब की चपेट में आ गया। गंगोह से 10 और जगाधरी से एक श्रद्धालु यात्रा पर गए थे। हादसे में मोहल्ला छत्ता निवासी सागर भटनागर की मौत हो गई। इसके बाद उनके तीन साथी लापता हो गए। बृहस्पतिवार की शाम तीनों सकशुल मिल गए। एक श्रद्धालु अभी भी लापता है। सभी श्रद्धालु भरमौर में सुरक्षित ठिकाने पर रुके हैं।
विज्ञापन

20 अगस्त को सागर भटनागर के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का जत्था गंगोह से रवाना हुआ था। इनमें शैंकी प्रजापति (29), भावेश कश्यप (28), उमंग गर्ग (26), राकेश भटनागर (22), अमन गर्ग (21) शामिल रहे। अंबेहटा निवासी अमित भटनागर (20), राजू भटनागर (26), दिल्ली निवासी मोहित कश्यप (23) और गांव झाड़वन निवासी सन्नी चौधरी (27) भी जत्थे में सभी के साथ थे। जत्थे ने सामान्य 15 किलोमीटर वाले छोटे मार्ग की बजाय 45 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग से यात्रा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसी बीच रास्ते में आए भूस्खलन ने श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। बुधवार देर रात जत्थे में शामिल एक युवक ने किसी तरह फोन पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। बताया कि छह लोग सुरक्षित हैं, लेकिन आगे चल रहे सागर भटनागर पर अचानक पत्थर गिरने से मौत हो गई। साथ ही तीन साथी शैंकी प्रजापति, अमित भटनागर और सन्नी चौधरी का कोई पता नहीं है। इसके बाद उनका भी संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुखद समाचार से गंगोह में शोक की लहर दौड़ गई। सागर भटनागर के घर पर परिजनों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह ही लापता श्रद्धालुओं के परिजन तीन गाड़ियों में चंबा के लिए रवाना हो गए। शाम करीब पांच बजे शैंकी प्रजापति के भाई पंकज प्रजापति ने बताया कि शैंकी सहित तीनों लापता युवक भरमौर में सकुशल मिल गए हैं।
विकास भटनागर ने बताया कि उनके भाई किराना व्यापारी सागर भटनागर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह दूसरी बार मणिमहेश की यात्रा पर गए थे। क्षेत्र में वह विख्यात भजन गायक के रूप में जाने जाते थे। परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी है।


- गांव गांधीनगर का संजय कश्यप अब भी लापता

गंगोह के गांव गांधीनगर निवासी संजय कश्यप (22), जो खाना बनाने का काम करता था। अब भी लापता है। वह जगाधरी से एक जत्थे के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। चार दिन पहले आई उसकी आखिरी कॉल में उसने परिजनों से कहा था कि यहां बड़ा पत्थर गिरा है, चारों तरफ पानी ही पानी है, बचना मुश्किल लग रहा है। उसके बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।


- जनप्रतिनिधि रहे सक्रिय, वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर आकाश ने भी की मदद

इस पूरे मामले में सांसद इमरान मसूद, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री दीपांशु गोयल और उनके भाई वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर आकाश मनी गोयल लगातार सक्रिय रहे। सांसद इमरान मसूद ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत कर लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन में मदद मांगी। आकाश मणि गोयल ने वायुसेना के माध्यम से हर संभव सहयोग किया। वहीं, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हिमाचल प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।



- वैष्णो देवी में फंसे सरसावा के श्रद्धालु पहुंचे सुरक्षित

वैष्णो देवी में आई त्रासदी में सरसावा और महानगर के श्रद्धालु फंसे थे। सरसावा और आसपास के करीब 50 श्रद्धालु बुधवार दोपहर सकुशल अपने-अपने घर लौट आए। महानगर के नुमाइश कैंप निवासी दो आयुष और ऋषभ भी बस के जरिये कटड़ा से निकल चुके हैं। वह भी बृहस्पतिवार देर रात तक सहारनपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed