फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rubber plated tyres, stopping headlights by tying them with wire

रबड़ चढ़े टायर, तार से बांधकर रोक रहे हेडलाइट

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rubber plated tyres, stopping headlights by tying them with wire
- रोडवेज बस में फर्श में लगाए गए टुकड़े - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का हाल बुरा है। रबड़ चढ़े टायर लगाए जा रहे हैं तो हेडलाइट रोकने को तार से बांधी जा रही है। इंडीकेटर तक टूटे हुए हैं और फर्श टूटने पर टुकड़े लगाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने बसों की हालत पर जो बयान दिया, वह भी पूरी तरह सही है। क्योंकि अधिकारियों द्वारा बसों की हालत पर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोडवेज के कई चालकों ने यह तक बताया कि मरम्मत के लिए सामान नहीं मिलता तो मरम्मत कैसे होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर से देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, यमुनानगर आदि रूटों पर करीब 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की हालत जानने के लिए मंगलवार को अमर उजाला टीम रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। वहां हरिद्वार के लिए जाने वाली बस की हालत देखने लायक थी, क्योंकि बस का इंडीकेटर टूटा हुआ था। बस के अंदर सीटों के नीचे गंदगी पसरी हुई थी। बीड़ी और गुटखे के पाउच फैले हुए थेे। ऐसे दशा में यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर करना काफी कष्टकारी होता है। इस बस पर कार्यरत परिचालक का कहना था कि मरम्मत का सामान समय पर नहीं मिल रहा है। सोमवार को यह बस हरिद्वार जाते समय रास्ते में खराब हो गई थी, जिसे बाद में किसी तरह वर्कशॉप लाया गया।
विज्ञापन

इसी बस के पीछे खड़ी दूसरी बस के टायर पर पॉलीथिन लिपटी हुई थी, जो रबड़ चढ़े टायर के बीच लगी होती है। इस बस के अलावा भी अन्य बसों में रबड़ चढ़े टायर लगवाए जा रहे हैं। क्योंकि काफी समय से टायरों की खरीद ही परिवहन निगम द्वारा नहीं की गई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब नए टायर आने शुरू हो गए हैं। रीट्रेड (रबड़ चढ़े) टायर पीछे की तरफ ही लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की रोजाना सफाई और धुलाई होती है। जरूरत पड़ने पर मरम्मत भी होती है। टायरों की समस्या थी, लेकिन अब वह दूर हो रही है। मुख्यालय से टायरों की खरीद हुई है, जिसमें से सहारनपुर परिक्षेत्र को भी टायर मिलने लगे हैं। -- जगदीश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

- रोडवेज बस का टूटा इंडीकेटर और तार से बांध रोकी गई हेडलाइट

- रोडवेज बस का टूटा इंडीकेटर और तार से बांध रोकी गई हेडलाइट- फोटो : SAHARANPUR

- रोडवेज की बस में लगा रबड़ चढ़ा टायर, जिसकी पॉलिथीन तक नहीं हटाई गई।

- रोडवेज की बस में लगा रबड़ चढ़ा टायर, जिसकी पॉलिथीन तक नहीं हटाई गई।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed