UP: 'बिना किताबें और यूनिफॉर्म के स्कूलों से पलायन कर रहे आरटीई के छात्र', होली मिलन समारोह में उठाईं समस्याएं
Saharanpur News : सहारनपुर में होली मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि बिना किताबें और यूनिफॉर्म के बच्चे निजी स्कूलों से पलायन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि आरटीई के तहत चयनित निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, स्टेशनरी, किताबें आदि सरकार नहीं दे रही है। इसकी वजह से विद्यार्थी पलायन कर रहे हैं।
वह शनिवार को गांव रूपड़ी गुर्जर स्थित स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मलिक ने कहा कि अभी लड़ाई बाकी है निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति सरकार ने आधी अधूरी दी है। अभिभावकों का ड्रेस और किताबों का पैसा सरकार एक ही वर्ष का दे रही है, जबकि बच्चा पिछले आठ से दस साल से पढ़ रहा है। तमाम सुविधाएं नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी स्कूल छोड़ रहे हैं, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार है।
यह भी पढ़ें: UP: राकेश टिकैत बोले- गैर भाजपाइयों के लिए जेल भरो अभियान चला रही भाजपा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश सचिव अमजद अली और जिलाध्यक्ष पी सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों में जांचों के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कंप्यूटर ऑपरेटर या लैपटॉप नहीं है। इसकी वजह से यू-डायस प्लस पर बच्चों का डाटा और अध्यापक का डाटा नहीं भरा जा रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, महानगर अध्यक्ष गय्यूर आलम, मुजाहिद नदीम, दिनेश रूपड़ी, हंस कुमार, अजय सिंह रावत, जोरा सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने इमरान मसूद को यहां से बनाया प्रत्याशी, पार्टी ने खेला ये बड़ा दांव