{"_id":"15eb516b16833b8d9a1cceac91c555f9","slug":"rss-foundation-day-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस ने मनाया स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को संघ स्थापना दिवस और विजयादशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर संघ कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन निकाला। जिसका घंटाघर सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सुधीर अग्रवाल, संघ चालक रमेश जैन, मुख्य वक्ता महावीर ने शस्त्र पूज किया। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री महावीर ने इस पर्व से प्रेरणा लेकर शक्ति की उपासना करने का संदेश दिया। कहा कि शक्ति से ही समाज की सुरक्षा और विकास संभव है।
हमारे पूर्वज पराक्रमी और धर्मपरायण थे। आज के ही दिन 1925 में डॉ. हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। जो विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। इसके पश्चात बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया।
विज्ञापन
जो सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर गौशाला रोड, बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, सर्राफा, नया बाजार, मोरगंज, शहीदगंज, लोहानी सराय, अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्किट, भगत सिंह चौक होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुआ।
संघ घोष की मधुर धुन पर अनुशासित, पंक्तिबद्घ, चलते हुए स्वयंसेवकों का कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। घंटाघर पर सांसद राघव लखनपाल आदि ने स्वागत किया। पथ संचलन में घोष वाहिनी, शस्त्र वाहिनी और बाल स्वयंसेवकों की वाहिनी आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान महानगर संघ चालक आदर्शवीर, अशोक चावला, कार्यवाह राकेशवीर, नलनीश नारंग, जगदानंद शर्मा, विनोद कुमार, डॉ. सुशील गुप्ता, संदीप खुराना, शिवकुमार वर्मा, वीरेंद्र, राजेंद्र अरोड़ा, हरीश आनंद, दलीप, राहुल, अमरीश, पीयूष, नगर विधायक राजीव गुंबर, हेमंत अरोड़ा, दिनेश सेठी आदि रहे।
स्वागत किया
सहारनपुर। सामाजिक संस्था पंजाबी युवा संगठन ने शुक्रवार को आरएसएस के पथ संचलन का शहीद गंज में स्वागत किया। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए पथ संचलन का पंजाबी युवा संगठन ने शहीदगंज में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान अध्यक्ष योगेश दुआ, महामंत्री मदन लांबा, राकेश नरूला, मुकेश मनचंदा, सुरेंद्र नागपाल, राकेश धींगड़ा, अरुण खन्ना, राजेंद्र बिंद्रा, संजय ढींगड़ा, सोनू बत्रा, रिंकू नागपाल, रमित चुघ, जतिन नागपाल आदि रहे।