फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Routes for e-rickshaws to get rid of jams

जाम से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा के रूट निर्धारित

Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Routes for e-rickshaws to get rid of jams
सहारनपुर। शहर में ई-रिक्शों की वजह से लगने वाले जाम से काफी हद तक अब लोगों को निजात मिल जाएगी। इस समस्या को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने बैठक कर ई-रिक्शों के रूट निर्धारित कर दिए हैं। रंग के हिसाब से इनका संचालन होगा। यह व्यवस्था 22 जनवरी से लागू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ई-रिक्शों के रूट निर्धारित करने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया गया, जिसमें यातायात प्रभारी और एआरटीओ भी शामिल हुए। टीएसआई पवन तोमर व एआरटीओ सतीश कुमार ने बताया कि शहर में उन्हीं ई-रिक्शों का संचालन होगा, जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ है। कोई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चलती मिली तो एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 22 जनवरी से निर्धारित रूटों पर रंग के हिसाब से ही ई-रिक्शा चलेंगी। इसका किसी ई-रिक्शा चालक ने उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रंग के हिसाब से यह रहेगी व्यवस्था
-- नीली छत पर पीली पट्टी वाली ई-रिक्शा रेलवे स्टेशन से कुतुुबशेर चौक, कोतवाली मंडी होते चिलकाना अड्डा व मंडी समिति तिराहा, कारगिल गेट से अंबाला रोड स्थित ईदगाह तक संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- काली छत पर चारों तरफ लाल पट्टी वाली रिक्शा रेलवे स्टेशन से मालगोदाम मार्ग, कुतुबशेर तिराहा, कोतवाली मंडी, धोबीघाट, पुल खुमरान से बेहट अड्डा पुरानी चुंगी के इलाकों में संचालित होंगी।
-- रोडवेज बस स्टैंड और गांधी पार्क की ओर से घंटाघर, जोगियान पुल, नवाबगंज, पुरानी चुंगी, बेहट अड्डा और नुमाइश कैंप की तरफ जाने वाली ई-रिक्शों की छत लाल रंग और चारों तरफ हरी पट्टी होगी।
-- बस स्टैंड के पीछे के रास्ते से गांधी पार्क से रेलवे रोड, घंटाघर, शहीद गंज बाजार, मोरगंज बाजार, भगत सिंह चौक, मंडी समिति, चिलकाना अड्डा की तरफ जाने वाली ई-रिक्शों की छत का रंग हरा होगा और चारों तरफ काली पट्टी बनी होगी।
-- जिला अस्पताल से आंबेडकर चौक, लिंक रोड, नवाबगंज से बेहट रोड की तरफ जाने वाली रिक्शों की छत का रंग पीला होगा और चारों तरफ नीली पट्टी बनी होगी।
-- जिला अस्पताल से आंबेडकर चौक, लिंक रोड से बेरीबाग, नुुमाइश कैंप, जनता रोड, गढ़ी मलूक, कोतवाली नगर की तरफ से बेहट रोड की तरफ जाने वाली रिक्शों की छत का रंग पीला और लाल पट्टी बनी होगी।
-- हसनपुर चौक, आवास विकास, पुलिस चौकी आवास-विकास, मल्हीपुर रोड स्थित गांव रामनगर की तरफ जाने वाली ई-रिक्शों की छत का रंग नीला होगा और चारों तरफ काली पट्टी बनी होगी।

-- विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल रोड, शेखपुरा कदीम तक जाने वाली रिक्शों की छत हरी होगी और चारों तरफ पीली पट्टी बनी होगी।
-- मानकमऊ पुलिस चौकी से शुगर मिल तिराहा, सर्किट हाउस मार्ग से हसनपुर, शारदानगर व खलासी लाइन की तरफ जाने वाली रिक्शों की छत का रंग नीला और चारों तरफ लाल पट्टी बनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed