फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route diversion will be there today due to the movement

आंदोलन की वजह से आज रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will be there today due to the movement
सहारनपुर। संयुक्त मोर्चा की तरफ से भारत बंद के आह्वान और जिले में पांच स्थानों पर भाकियू द्वारा चक्का जाम किए जाने की वजह से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।
विज्ञापन

एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और रूट डायवर्ट प्लान सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। रूट डायवर्जन की व्यवस्था आज प्रात: 08:00 बजे से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली और शामली की ओर से अंबाला की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड के रास्ते दौलतपुर घाट पुल होकर हरियाणा की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से देहरादून जाने वालों को नानौता में संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबंद से गागलहेडी, भगवानपुर से छुटमलपुर की तरफ निकाला जाएगा।
- विकासनगर/बेहट की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, भगवानपुर, गागलहेडी, देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- मार्ग अवरुद्ध होने पर यहां लगेंगे बेरियर
थाना फतेहपुर क्षेत्र में चमारीखेडा टोल प्लाजा
थाना सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर नकुड तिराहा
थाना क्षेत्र नागल में बिजलीघर के सामने
थाना रामपुर मनिहारान में शहरी पुलिया व रेलवे फाटक पर
थाना देवबन्द क्षेत्र में जामिया तिबिया कालेज के सामने
थाना गागलहेडी क्षेत्र में गागलहेडी चौक/भगवानपुर तिराहा
थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र में चुन्हेटी बाईपास पर
थाना नागल क्षेत्र में लाखनौर बाईपास पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed