फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robbery revealed from finance worker, two miscreants arrested

Saharanpur News: फाइनेंसकर्मी से लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Robbery revealed from finance worker, two miscreants arrested
छुटमलपुर। पुलिस और स्वाट टीम ने एक मार्च को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई पौने तीन लाख रुपये की लूटपाट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई रकम में से एक लाख 70 हजार रुपये, मोबाइल, टेबलेट, दो तमंचे, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एक मार्च को फतेहपुर थाना क्षेत्र में मुजफ्फराबाद- भोगपुर मार्ग पर भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड की बेहट शाखा के फाइनेंस कर्मी आशु राणा से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर यह वारदात की थी। बृहस्पतिवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि लूट की घटना के अनावरण के लिए फतेहपुर पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया गया था। टीम ने गांव मोहम्मदपुर कंधेला थाना फतेहपुर निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल और गांव लुकादडी थाना बड़गांव के सचिन पुत्र अजब सिंह हाल निवासी उत्तम विहार कालोनी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में दोनो बदमाशों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। दोनो बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed