फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways installed additional buses on Dehradun, Haridwar route

देहरादून, हरिद्वार रूट पर लगाईं रोडवेज ने अतिरिक्त बसें

Mon, 11 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways installed additional buses on Dehradun, Haridwar route
Roadways installed additional buses on Dehradun, Haridwar route
सहारनपुर। देहरादून में रेलवे यार्ड के निर्माण के चलते तीन महीने के लिए सहारनपुर से हरिद्वार एवं देहरादून के लिए रेलवे यातायात बाधित हो गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज बसों की ओर रुख किया है। जिसके चलते रोडवेज ने देहरादून एवं हरिद्वार रूट पर 15 अतिरिक्त बसें लगा दी हैं।
विज्ञापन

देहरादून में निर्माण कार्य के चलते देहरादून एवं हरिद्वार के लिए रेलवे यातायात तीन माह के लिए बाधित रहेगा। सहारनपुर से देहरादून के लिए कोई ट्रेन नहीं चलेगी। जबकि हरिद्वार जाने वाली भी कई ट्रेनें रद्द हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। हरिद्वार में गंगा स्नान को लेकर इन दिनों अधिक भीड़ चल रही है। रेलवे की दिक्कत को देखते हुए यात्रियों ने रेलवे से रोडवेज की ओर रुख कर लिया है।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज ने अन्य रूटों से बसों को हटाकर 15 बसें हरिद्वार एवं देहरादून रूट पर लगाई हैं। जिसमें हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए सोमवार को 11 बसें अतिरिक्त लगा दी गईं। यही नहीं बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक दोनों रूटों पर सहारनपुर एवं छुटमलपुर डिपो की मिलाकर 30-30 बसें संचालित की जा रहीं थीं। जिनसे लगभग 60 फेरे रोजाना हो रहे थे। लेकिन सोमवार को भीड़ की स्थिति को देखते हुए रोडवेज के फेरे बढ़ा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों में हरिद्वार के लिए लगभग 60 फेरे हो पाते थे। लेकिन सोमवार शाम सात बजे तक ही लगभग 100 फेरे हो चुके हैं और रात तक 150 फेरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed