फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways gave the gift of buses, Janratha service started

रोडवेज ने दिया बसों का तोहफा, जनरथ सेवा शुरू

Sun, 22 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways gave the gift of buses, Janratha service started
सहारनपुर। सहारनपुर के बाशिंदों को रोडवेज ने बसों का तोहफा दिया है। जनरथ सेवा की शुरुआत की। सहारनपुर-शामली-दिल्ली के लिए जनरथ सेवा मिली, जबकि सहारनपुर- मुजफ्फरनगर -बिजनौर होकर मुरादाबाद सेवा को भी रोडवेज शुरू कर रहा है। इसके अलावा सहारनपुर-मेरठ-आगरा और देहरादून मार्ग के लिए भी बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

रोडवेज ने अपने बसों का बेड़ा बढ़ाया है। तीन गुना दो सीट वाली बसों को हटाकर टू-बाई -टू वाली जनरथ सेवा को लगाया जा रहा है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो सके। रोडवेज ने सहारनपुर-मुरादाबाद सेवा सहारनपुर से सात बजे प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद दोपहर डेढ़ बजे पहुंचेगी। फिर मुरादाबाद से तीन बजे अपराह्न प्रस्थान करके सहारनपुर रात को साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। सहारनपुर से दूसरी सेवा अपराह्न साढ़े तीन बजे संचालित होकर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। फिर सुबह छह बजे प्रस्थान करके सहारनपुर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। इसके अलावा मंडल की ओर से सहारनपुर-मेरठ-आगरा और आगरा - मेरठ - मुजफ्फरनगर -गागलहेड़ी होकर वाया देहरादून भी सेवा शुरू कर रहा है। इसके अलावा सहारनपुर-मेरठ-अलीगढ़ मार्ग पर भी नई बसों का संचालन होगा। इसमें सहारनपुर से बस का प्रस्थान सुबह साढ़े सात बजे होगा, जबकि अलीगढ़ से यही सेवा अपराह्न तीन बजे मेरठ होकर सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर ये बस रात 11.20 मिनट पर पहुंचेगी। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-बिजनौर और मुरादाबाद के लिए भी जनरथ का संचालन होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय ने दी। इन बसों के संचालन की व्यवस्था नियमानुसार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed