फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will run on Saharanpur-Vikasnagar route

सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 19 Nov 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run on Saharanpur-Vikasnagar route
लखनऊ से परमिट आने का इंतजार कर रहा परिवहन निगम
विज्ञापन

सहारनपुर से शाकंभरी मार्ग पर चार और डाक पत्थर तक चल रहीं दो बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर परिवहन निगम छह बसों का संचालन जल्द शुरू करेगा। इसको लेकर लखनऊ से परमिट आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक शाकंभरी मार्ग पर चार और डाकपत्थर तक दो बसें चल रही हैं।
परिवहन निगम परिक्षेत्र में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, गंगोह और छुटमलपुर डिपो हैं। इनसे 500 से अधिक निगम और अनुबंधित बसों का संचालन होता है। पिछले दिनों परिवहन निगम ने सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर बसों को चलाने के लिए लखनऊ से छह परमिट की मांग की थी। जैसे ही लखनऊ से परमिट मिलेंगे तो सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। ये बसें सहारनपुर से चलकर बेहट, मिर्जापुर, बादशाहीबाग, हर्बटपुर होते हुए विकासनगर पहुंचेंगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस मार्ग पर अभी तक रोडवेज की कोई बस नहीं चल रही थी। सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी तक चार और सहारनपुर से डाकपत्थर तक दो रोडवेज बसें ही चल रही हैं। विकासनगर मार्ग पर छह बसों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खासी राहत मिलेगी। सहारनपुर के अतिरिक्त बेहट क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग विकासनगर जाते रहते हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि लखनऊ से छह परमिट आने का इंतजार हो रहा है। परमिट मिलते ही विकासनगर मार्ग बसों का संचालन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed